फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike rider snatched woman's purse, incident captured in CCTV

Panchkula News: बाइक सवार ने महिला का पर्स छीना, घटना सीसीटीवी में कैद

Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider snatched woman's purse, incident captured in CCTV
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र के गांव बड़ोना में सोमवार दोपहर एक महिला के साथ लूट की वारदात हुई। मौली प्यारेवाला हाईवे पर घर जा रही महिला का पर्स एक बाइक सवार युवक ने झपट लिया और भाग निकला। महिला के पास पर्स में जरूरी दस्तावेज व करीब 1500 रुपए थे।
विज्ञापन

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला रायपुररानी की ओर से अपने घर बड़ोना कलां जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार लुटेरा पहले रायपुररानी की ओर जा रहा था। महिला को देखकर उसने अचानक अपनी बाइक घुमाई और तेजी से उसके पास पहुंचा। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, लुटेरे ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीना और मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद, महिला ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

घटना के बाद डायल 112 व पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी रामकर्ण ने कहा कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा, पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही लुटेरे को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed