फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike rider serious due to car collision, PGI refer

कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पीजीआई रेफर

Wed, 24 Feb 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider serious due to car collision, PGI refer
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास एक कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बृजकिशोर निवासी सेक्टर-25 ने बताया कि वह राजमिस्री का काम करता है। सूरबिंद भी उसके साथ राजमिस्री का काम रहता है। 18 फरवरी की रात एक बजे सूरबिंद सेक्टर-25 से पंचकूला शहर किसी जरूरी काम से आया था। काफी समय बाद भी वह नहीं लौटा तो उसको फोन किया गया। संपर्क करने पर फोन नहीं लगा। करीब तीन बजे पीजीआई से फोन आया कि सूरबिंद का एक्सीडेंट हो गया है। वह बुरी तरह से घायल है और पीजीआई में भर्ती है। उसके सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। बृजकिशोर को सूरबिंद ने बताया कि वह सेक्टर-25 से सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पहुंचा तो एक कार ने सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह नीचे गिर गया और कार चालक फरार हो गया। कार का नंबर नोट नहीं कर सका। उसे लोगों ने सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। चंडीमंदिर पुलिस ने बृजकिशोर के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed