{"_id":"67ad051e69c5f12bc801e3b6","slug":"bike-driver-dies-after-being-hit-by-car-panchkula-news-c-71-1-mli1005-125536-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थानीय सर्विस सड़क पर देर रात एक कार की चपेट में आने से 44 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कुलदीप कुमार वासी लालड़ू के तौर पर बताई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि लालड़ू थाने से कुछ पहले कुलदीप कुमार रात करीब साढ़े बारह बजे बाइक पर जा रहा था। उसी समय अंबाला की ओर से पीछे से आ रही एक कार ने उसे हिट किया। सड़क पर गिरने से कुलदीप गंभीर हेड इंजरी का शिकार हुआ। उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत करार दे दिया।
उन्होंने बताया कि कुलदीप का परिवार लालड़ू में ही आदर्श हाई स्कूल चलाता है। डेराबस्सी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया, जबकि मृतक के भाई परमजीत सिंह बावा के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।