फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Big relief to 20 mega housing projects, will be able to complete the project by December

पंचकूला: 20 मेगा हाउसिंग प्रोजेक्टों को बड़ी राहत, दिसंबर तक पूरा कर पाएंगे प्रोजेक्ट

Mon, 13 Feb 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Big relief to 20 mega housing projects, will be able to complete the project by December
चंडीगढ़। राज्य में चल रहे करीब 20 मेगा हाउसिंग प्रोजेक्टों को सरकार ने राहत दी है। अब वह इस साल दिसंबर तक अपने प्रोजेक्टों को बिना किसी जुर्माने से पूरा कर पाएंगे। पंजाब हाउसिंग विभाग की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए। इस संबंधी पुडा की विभिन्न इकाइयों की तरफ से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। आदेश में साफ कहा गया है कि लोगों के हिताें को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रियल एस्टेट क्षेत्र की धीमी रफ्तार का असर कई हाउसिंग प्रोजेक्ट पर पड़ा था। मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट स्थापित कर रही कंपनियों की तरफ से यह मामला पुडा की विभिन्न इकाइयों के समक्ष गंभीरता से उठाया। साथ ही बताया कि उन्हें अपने प्रोजेक्ट के लिए तय समय अवधि पूरा करने के लिए कुछ समय दिया जाए। इसके बाद सभी इकाइयों ने अपने यहां से केस बनाकर सरकार को भेजे थे जिनका सरकार द्वारा अपने स्तर पर आकलन किया गया। साथ ही इसके बाद उक्त प्रोजेेक्ट पूरा करना होगा। याद रहे कि सरकार आने वाले कुछ दिनों में प्रोग्रेसिव पंजाब समिट करवाने जा रही है। ऐसे में हाउसिंग समेत कई क्षेत्रों में उद्योगपतियों को राहत दी जा रही है ताकि वह भविष्य में यहां निवेश करने में दिलचस्पी दिखाएं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट गमाडा के अधीन
हाउसिंग विभाग की तरफ से लिए गए फैसले का सबसे ज्यादा फायदा गमाडा के अधीन चल रहे प्रोजेक्टों का मिलेगा। यहां पर 9 हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जबकि इसके बाद गलाडा के अधीन सात, अमृतसर डेवलपमेंट अथारिटी के अधीन एक और बठिंडा डेवलपमेंट अथाॅरिटी के अधीन चल रहे दो प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed