फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhagwanpur-Chikkanwali road is dilapidated, people of many villages are worried

Panchkula News: भगवानपुर-चिक्कन वाली रोड जर्जर, कई गांवों के लोग परेशान

Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bhagwanpur-Chikkanwali road is dilapidated, people of many villages are worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। क्षेत्र के अंतर्गत अधिकतर सड़कें बनने से पहले ही जर्जर होना शुरू हो जाती हैं। ठेकेदार पर कार्रवाई करने की जगह अधिकारी सड़क को डीएलपी में होने की बात कर जल्द मरम्मत करवाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। उपरोक्त आरोप पूर्व सरपंच एवं पैक्स चेयरमैन प्यारा लाल ने लगाए हैं। उन्होंने बताया कि भगवानपुर से गांव चिक्कन तक की सड़क बने अभी कुछ समय ही बीता है, यह सड़क टूटना शुरू हो गई है।
यह सड़क रायतन क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हिमाचल को भी जोड़ती है। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पंचकूला, चंडीगढ़, पिंजौर शहर की ओर आवाजाही करते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत से पूर्व इस जर्जर रोड से गुजरते हुए ग्रामीण और वाहन चालक परेशान होते थे। जब रोड की मरम्मत हुई तो लोगों को कुछ राहत मिली। उन्होंने बताया कि परंतु लोगों की खुशी ज्यादा नहीं रही क्योंकि रोड जगह-जगह से खराब होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसी घटिया रोड बनाने से अच्छा था कि रोड की मरम्मत ही न की जाती। प्यारा लाल पूर्व सरपंच ने गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि पहले जो सड़कें पांच साल तक बिना टूटे चल जाती थीं वे इस गठबंधन सरकार में 5 महीने के भीतर ही जर्जर होना शुरू हो जाती हैं। यही हाल भगवानपुर चिकन रोड का है। सड़क में जहां सीमेंट ब्लॉक लगाए हैं वे ब्लॉक भी टूटना शुरू हो गए हैं। अगर यही हाल रहा तो इस सड़क की हालत पहले की तरह जर्जर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक या दो दिन में ठेकेदार का प्लॉट शुरू हो जाएगा और जो सड़क खराब है, उसे सही कर दिया जाएगा। इस संदर्भ में ठेकदार को बुलाया भी था।

- सतपाल कादियान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी एंड बीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed