{"_id":"6afcbcfe2a74a411130db3a8","slug":"kalka-drinking-water-supply-system-to-be-improved-at-a-cost-of-1143-crore-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-143788-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 11.43 करोड़ से सुधरेगी कालका की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 11.43 करोड़ से सुधरेगी कालका की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन
विधायक शक्ति रानी शर्मा ने किया योजना के कार्यों का शुभारंभ, 365 दिन में पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। कालका नगर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 11.43 करोड़ रुपये की योजना के तहत विभिन्न कार्यों का शुभारंभ विधायक शक्ति रानी शर्मा ने किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से क्रियान्वित की जा रही इस योजना को 365 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
योजना के तहत तीन नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे और तीन पंप चैंबर बनाए जाएंगे। इसके अलावा परियोजना परिसर की चारदीवारी, पांच लाख लीटर क्षमता का भूमिगत जल भंडारण टैंक और आवश्यक पंपिंग मशीनरी स्थापित की जाएगी। इन कार्यों के पूरा होने से कालका नगर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी।
इस अवसर पर विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि कालका के लोगों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। 11.43 करोड़ रुपये की इस योजना से वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के साथ क्षेत्र में जल संकट दूर करने में भी यह परियोजना सहायक होगी।