फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Beginning of Youth Games: Message of Karma given from the verses of Gita

यूथ गेम्स का आगाज : गीता के श्लोकों से दिया कर्म करने का संदेश

Sun, 05 Jun 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Beginning of Youth Games: Message of Karma given from the verses of Gita
पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगाज के लिए सेक्टर-3 का ताऊ देवी लाल स्टेडियम रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हुआ था। शनिवार की शाम करीब 7:48 बजे जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में पहुंचे, पूरा खेल परिसर खिलाड़ियों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हरियाणा में पहली बार हो रहे इस खेल समारोह के सैकड़ों दर्शक साक्षी बने। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और मंत्रियों के परिचय से हुआ। इसके बाद जैसे ही जया, विजय और धाकड़ स्टेज पर पहुंचे खिलाड़ियों ने उनका भी ताली बजाकर स्वागत किया। उनकी पोशाक आकर्षण का केंद्र रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में द्रोणाचार्य की गुरु-शिष्य परंपरा और गीता के श्लोक से पूरा ताऊ देवी लाल खेल परिसर गूंज उठा। इसके बाद कलाकारों ने हरियाणा पंजाब की बैसाखी समेत अन्य राज्यों की सांस्कृतिक झलक का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऋषभ चतुर्वेदी के गीत पर झूमे दर्शक
ऋषभ चतुर्वेदी ने जैसे ही ‘ऐसा देश है मेरा गाना...’ शुरू किया, खिलाड़ियों ने सिटी बजानी शुरू कर दी। उसके बाद ऐसा देश है मेरा, मेरे देश की धरती, ऐ वतन-वतन आबाद रहे तू, जैसे गीतों के जरिए माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड शो के जरिए 25 खेलों की झलक दिखाया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत में कलाकारों ने सबसे पहले लाइट एंड साउंड शो के जरिए एक से दो मिनट की प्रस्तुति में स्वदेशी खेलों की झलक एलईडी से दिखाई। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार (गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग) शामिल किया गया है। इसके बाद 20 दूसरे खेलों की झलक भी दिखाई। यह खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना। इसमें खिलाड़ियों संघर्ष से लेकर जीत की कहानी एलईडी के माध्यम से दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का संघर्ष दिखाया
सैकड़ों खिलाड़ियों से भरे ताऊ देवी लाल खेल परिसर में एक डांस ग्रुप ने खिलाड़ियों की संघर्ष की कहानी से लेकर पदक तक के सफर को अपने डांस के जरिए दर्शकों के बीच पहुंचाया। वहीं बीच में बीच में महिला खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन को एलईडी के जरिए दिखाते हुए नारी शक्ति का परिचय दिया। वहीं हरियाणा के शानदार 75 साल को संगीत के जरिए एक सूूत्र पिरोया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed