फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baroda by election a challenge for Congress, opportunity for BJP: OP Dhankar

ओम प्रकाश धनखड़ बोले- बरौदा उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती हैं, भाजपा के लिए खास अवसर

Wed, 22 Jul 2020 11:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 22 Jul 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Baroda by election a challenge for Congress, opportunity for BJP: OP Dhankar
मुख्यमंत्री के साथ ओपी धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
बरौदा उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती है, जबकि भाजपा के लिए अवसर है। यह कहना है हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का।
विज्ञापन


विधायक दल की बैठक में उन्होंने कहाकि जींद फॉर्मूला अपनाकर पार्टी यह सीट जीतेगी। जाटलैंड जींद में भाजपा ने 52 साल में पहली बार कमल खिलाया था, अब बरौदा में अवसर है। नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने हरियाणा निवास में मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में यह संदेश दिया है।

धनखड़ के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक में उनके अभिनंदन के साथ बरौदा उपचुनाव पर मंथन भी हुआ। लगभग दो घंटे चली बैठक में उपचुनाव में विकास को मुख्य एजेंडा बनाने पर सहमति बनी है। कार्यभार संभालने के बाद वह तीनों महामंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। कार्यकर्ताओं को फील्ड में जुटने का संदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव में भी पूरी ताकत झोंकेगी। साथ ही कांग्रेस के राज में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के मुद्दों को सार्वजनिक करते हुए बरोदा की जनता को भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में साझीदार होने के लिए प्रेरित करने की रणनीति भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष बराला ने धनखड़ और विधायकों के बीच परिचय की औपचारिकता पूरी की। उन्हें पौधा व शॉल देकर सम्मानित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बरौदा उपचुनाव जीतने से लेकर पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव जीतने पर चर्चा हुई। भाजपा संगठन और सरकार में तालमेल जैसा पहले चल रहा है, उसे और बेहतर होगा। पिछली सरकार में जितने भी चुनाव हुए, वह सभी भाजपा ने जीते। बरोदा में जींद को दोहराएंगे।

इन्होंने भी रखे विचार
केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, कृषि मंत्री जेपी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और राज्य मंत्री बनवारी लाल सहित ज्यादातर मंत्रियों-विधायकों ने अपने सुझाव रखे।


हुड्डा पर हमलावर धनखड़
नए अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को पहली बैठक में निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बरौदा उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती है और भाजपा के लिए अवसर। सरकार और संगठन मिलकर कार्य करेंगे। सब अपना बेस्ट देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हुड्डा किसानों को केंद्र के अध्यादेशों पर गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed