{"_id":"656cc0d06c39c5fe820e4afe","slug":"ban-on-uploading-photos-wearing-police-uniform-due-to-fear-of-reiki-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-297990-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेकी की आशंका के कारण पुलिस वर्दी पहने फोटो अपलोड करने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेकी की आशंका के कारण पुलिस वर्दी पहने फोटो अपलोड करने पर रोक
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की सभी अफसरों और मुलाजिमों को हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अफसरों और कर्मचारियों को हिदायत जारी की है कि वे सोशल मीडिया पर वर्दी पहने हुए फोटो अपलोड न करें। अब तक ऐसे जो भी फोटो अपलोड किए गए हैं, उन्हें हटा लें। सूत्रों के अनुसार यह फैसला इंटेलिजेंस विंग की एक रिपोर्ट पर लिया गया है, जिसमें विंग ने सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों और विदेश में छिपे देशद्रोही तत्वों की ओर से पुलिसकर्मियों की गतिविधियों और उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में रेकी करने की आशंका जताई थी।
गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने अपने अफसरों व कर्मचारियों को एक हिदायत जारी कर वर्दी में वीडियो अपलोड न करने को कहा था। पुलिस मुख्यालय से ताजा निर्देश के बाद राज्यभर में पुलिस की अलग-अलग यूनिटों के प्रभारी अधिकारियों ने अपने अधीन अफसरों और कर्मचारियों को नए निर्देश जारी कर दिए हैं।
हाल के दिनों में यह देखा गया था कि पुलिस के कई अफसर और कर्मचारियों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पुलिस वर्दी पहने हुए अपने फोटो और वीडियो अपलोड किए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि वर्दी में दिखाई दे रहे अफसरों, मुलाजिमों को सोशल मीडिया पर नुकसान पहुंचाया जा सकता है।