{"_id":"5e8a063a8ebc3e76cc27bd0a","slug":"baldev-singh-s-2-year-old-grandson-recovers-from-corona-on-birthday-bureau-news-pkl37159021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः कोरोना से जान गंवाने वाले बलदेव सिंह के मासूम पोते की रिपोर्ट निगेटिव, तीनों पोतियां भी स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः कोरोना से जान गंवाने वाले बलदेव सिंह के मासूम पोते की रिपोर्ट निगेटिव, तीनों पोतियां भी स्वस्थ
Mon, 06 Apr 2020 11:32 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, नवांशहर
अमर उजाला, नवांशहर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन से वाया इटली लौटे बाबा बलदेव सिंह के देहांत के बाद कोरोना के मरीजों में अचानक आई वृद्धि से पंजाब में चर्चा में आए शहीद भगत सिंह नगर जिले से रविवार को राहत की खबर आई। जिले में आइसोलेशन में रखे गए 18 मरीजों में से 12 के कल लिए गए सैंपल में से रविवार शाम तक आए नतीजों में 8 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर विनय बबलानी ने बताया कि सबसे अधिक संतोषजनक बात यह रही कि इन मरीजों में आइसोलेशन में रखा गया स्वर्गीय बाबा बलदेव सिंह का दो साल का पोता भी कोरोना को मात देने में सफल रहा है। इस नन्हे बच्चे का शनिवार को दूसरा जन्मदिन अस्पताल के स्टाफ ने मनाया गया था और रविावार को उसे कोविड-19 से मुक्ति मिल गई। बाबा बलदेव सिंह के परिवार में से अन्य सदस्यों का टेस्ट भी रविवार को पहली बार निगेटिव आया है, उनमें उनकी तीन पोतियां और पोता शामिल है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल ने इन सैंपलों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बलदेव सिंह के एक पुत्र फतेह सिंह (35) का दूसरा सैंपल भी निगेटिव आने के साथ उसे कोरोना वायरस से स्वस्थ घोषित किया गया है। अन्य सैंपलों में सबसे महत्वपूर्ण गुरुद्वारा बाबा कन्हैया जी पठलावा के प्रमुख बाबा गुरबचन सिंह (78) और उनके साथ ही विदेश यात्रा करके लौटे तीसरे साथी दलजिंदर सिंह (60) गांव झिक्का का आइसोलेशन समय पूरा करने के बाद पहला टेस्ट निगेटिव पाया गया है।
विज्ञापन
गांव पठलावा के सरपंच हरपाल सिंह (49) का भी आइसोलेशन में रहने के बाद पहला टेस्ट रविवार को निगेटिव आया है। सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर भाटिया के अनुसार, आइसोलेशन में उपचाराधीन कोविड-19 के मरीजों के 12 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से रविवार आए 11 नतीजों में से 8 निगेटिव और 3 पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि जिनके सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उनके 5 दिन के बाद दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। जिन सात मरीजों के टेस्ट निगेटिव आए हैं, उनके 24 घंटे के बाद फिर टेस्ट दोहराए जाएंगे।