फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assistant director of education directorate suspended for issuing wrong circular

Panchkula News: गलत सर्कुलर जारी करने पर शिक्षा निदेशालय की असिस्टेंट डायरेक्टर सस्पेंड

Sat, 29 Jul 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Assistant director of education directorate suspended for issuing wrong circular
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शिक्षा निदेशालय की हायर एजुकेशन में प्रशासन शाखा की असिस्टेंट डायरेक्टर को अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंदमोहन शरण ने सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक गलत सर्कुलर जारी करने पर की गई है। हायर एजुकेशन में नीलम शर्मा प्रशासन शाखा की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। कुछ दिन पहले प्रशासन शाखा की तरफ से विश्वविद्यालयों को एक सर्कुलर जारी किया गया। सूत्रों की मानें तो यह सर्कुलर विश्वविद्यालयों को जारी नहीं किया जाना था। यह मामला जब विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण की जानकारी में पहुंचा तो उन्होंने नीलम शर्मा को सस्पेंड कर दिया। बताया यह भी जा रहा है कि यह सर्कुलर उनकी जानकारी के बिना उनके अधीनस्थ एक अधिकारी ने जारी किया था। इस मामले में लापरवाही किसकी है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


पूर्ववर्ती मामलों में कार्रवाई नहीं
उच्चतर शिक्षा विभाग में कई ऐसे घोटाले हैं जिनके सामने आने के बावजूद भी विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। करीब ढाई साल पहले गलत तरीके से एक अधिकारी को पदोन्नत करने के आरोप में तत्कालीन शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने तीन अधिकारियों की चार्जशीट मंजूर की थी। मगर आज तक वह चार्जशीट जारी नहीं की गई है। इसके अलावा करीब दो माह पहले हुई विभागीय जांच में सामने आया था कि कुछ लोग आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की मोहर उनकी जानकारी के बिना प्रयोग कर कर्मचारियों के तबादले दूसरी शाखा में कर रहे थे। जांच में दोषी करार अधिकारियों के खिलाफ भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed