{"_id":"5e4ec7278ebc3ef2542db4c9","slug":"as-a-bank-officer-vicious-blows-74-thousand-from-the-account-of-pa-of-mp-kiran-kher-panchkula-news-pkl3671577192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी बन सांसद किरण खेर के निजी सचिव के खाते से उड़ाए 74 हजार, परनीत कौर हुई थीं शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अधिकारी बन सांसद किरण खेर के निजी सचिव के खाते से उड़ाए 74 हजार, परनीत कौर हुई थीं शिकार
Fri, 21 Feb 2020 03:19 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर से 23 लाख रुपये की ठगी के हाई प्रोफाइल मामले के बाद अब चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के निजी सचिव उमाकांत तिवारी के खाते से शातिरों ने 74,508 रुपये उड़ा लिए।
शातिरों ने नए डेबिट कार्ड को अपडेट करने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 66सी, 66डी (आईटी एक्ट), 410 और 120बी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उमाकांत तिवारी ने बताया कि वह मोहाली के फेज-6 निवासी हैं। वह सांसद किरण खेर के निजी सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है।
विज्ञापन
22 जनवरी वर्ष 2019 को उनके मोबाइल पर इस नंबर से (8777745365) सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर एक मिस कॉल आई। इसके थोड़ी देर बाद दोबारा उक्त नंबर से फोन आया। फोन पर व्यक्ति ने खुद का नाम राजबीर सिंह बताकर कहा कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से बात कर रहा है।
इस दौरान उसने कहा कि आपने नया डेबिट कार्ड अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है। इसके बाद नए डेबिट कार्ड को अपडेट करने का झांसा देकर शातिर ने बैंक खाते से जुड़ी सारी जानकारी ले ली। इसके बाद उनके बैंक खाते से 49511, 9999, 9999, और 4999 रुपये के ट्रांजेक्शन का मैसेज उनके मोबाइल पर आया।
इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने फौरन भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर पर कॉल कर खाते को ब्लॉक करवाया गया। इसके बाद खाते से रुपये कटना बंद हुए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साइबर सेल ने गहनता से जांच के बाद अब सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
शातिरों का नहीं लगा सुराग
बता दें कि पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर से ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ समय बाद झारखंड के जामतारा से गिरफ्तार किया था। अब देखने वाली बात है कि चंडीगढ़ की साइबर सेल आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर लेती है। वहीं साइबर सेल का कहना है कि टीम शातिरों का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों का दबोच लिया जाएगा।
साइबर क्राइम पर जल्द लगेगी रोक
बता दें कि साल दर साल साइबर क्राइम की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, रोजाना 40 से 50 ठगी की शिकायत साइबर को मिलती है। इनमें ज्यादातर मामले अभी तक अनसुलझे हैं। साइबर सेल के आला अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सेक्टर-17 में साइबर डायरेक्टोरेट बनाया जाएगा, जिससे ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाई जा सके।