फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arrested third accused of smuggling including 800 grams of opium

Panchkula News: 800 ग्राम अफीम समेत तस्करी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Arrested third accused of smuggling including 800 grams of opium
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने नशा तस्करी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 800 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार झारखंड निवासी के रूप में हुई है। आरोपी बरवाला में अफीम सप्लाई करने पहुंचा था तभी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इंचार्ज कर्मबीर सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर गांव अलीपुर बरवाला के पास नाकाबंदी कर हिमांशु शर्मा को 390 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अफीम जगमेल पंजाब निवासी से खरीदी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी जगमेल तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अफीम विनोद कुमार से खरीदी थी। वह अफीम की तस्करी करता है। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाई और वीरवार को जैसे ही आरोपी बरवाला में अफीम सप्लाई करने आया तो उसे काबू किया गया। पुलिस अब आरोपी को लेकर झारखंड जाएगी और वहां छापा मारकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करेगी। पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे कुल 1.190 किलो अफीम बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed