फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arrangement of temporary cremation ground for Subhash Nagar Power House Surajpur

Panchkula News: सुभाष नगर पावर हाउस सूरजपुर के लिए अस्थायी श्मशान घाट की व्यवस्था

Thu, 01 Jan 2026 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of temporary cremation ground for Subhash Nagar Power House Surajpur
चंडीमंदिर। सुभाष नगर पावर हाउस सूरजपुर पिंजौर के लोगों को श्मशान घाट की समस्या से फिलहाल राहत मिल गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अस्थायी तौर पर जमीन उपलब्ध करवाई, जिसे जेसीबी मशीन के माध्यम से साफ कर दाह संस्कार योग्य बनाया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद कालका-पिंजौर क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 की पार्षद मनिंदर कौर खोखर और एचएसवीपी सेक्टर-30 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान अंजू भौरियां ने बताया कि वर्ष 2006 में एचएसवीपी द्वारा जमीन अधिग्रहण किए जाने के बाद पुराना श्मशान घाट एचएसवीपी के अधीन चला गया। इसके बाद लोगों को दाह संस्कार के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

हाल ही में कुछ लोगों द्वारा सेक्टर-30 की एचएसवीपी जमीन पर दाह संस्कार किए जाने पर स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। इस समस्या के समाधान के लिए पार्षद मनिंदर कौर खोखर और आरडब्ल्यूए प्रधान अंजू भौरियां ने नगर परिषद कालका-पिंजौर के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा और एचएसवीपी के एक्सईएन एनके पायल ने स्थिति का जायजा लिया और अस्थायी समाधान निकाला। उन्होंने निर्णय लिया कि जब तक स्थायी श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं हो जाती, पुरानी जगह पर ही अस्थायी रूप से दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed