फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Army Jawan's 4 year old son lost his way from Manimajra, police handed him over safely to his family

Panchkula News: आर्मी जवान का 4 वर्षीय बच्चा मनीमाजरा से घर का रास्ता भटका, पुलिस ने परिजनों को सुरक्षित सौंपा

Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Army Jawan's 4 year old son lost his way from Manimajra, police handed him over safely to his family
पंचकूला। मनीमाजरा स्थित एक घर से आर्मी जवान का चार वर्षीय बेटा खेलने के लिए सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से बाहर निकल गया, लेकिन लौटते समय घर का रास्ता भटक गया। घंटों बाद भी जब बच्चा घर नहीं आया तो परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। आर्मी जवान और उसके साथी भी आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की खोज जुट गए। सूचना मिलने पर मनसा देवी कांप्लेक्स थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार नैन और सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सिंहद्वार बरामद कर लिया।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि बच्चा भटकते-भटकते मनीमाजरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर पंचकूला के मनसा देवी क्षेत्र सिंहद्वार गेट के पास पहुंच गया। वहां भारी वाहनों की आवाजाही के बीच बच्चा सड़क किनारे रो रहा था। बच्चे को देखकर दो स्थानीय युवकों ने पुलिस को सूचना दी। जब वे बच्चे को लेकर गाड़ी से गुजर रहे थे, तभी संयोगवश एक आर्मी जवान और उसका साथी सड़क पर बच्चे को तलाशते हुए मिले। उन्होंने रुककर उनसे पूछताछ की और बच्चे को दिखाया। बच्चे को देखते ही पिता भावुक हो गया और खुशी से झूम उठा। मनसा देवी थाने में औपचारिकताओं के तहत पुलिस ने पिता और बच्चे की पहचान संबंधी दस्तावेजों का मिलान किया और सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शाम करीब 4 बजे बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे के पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ में तैनात हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed