फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government fixed price for solar meter

मनमानी खत्म: हरियाणा में सरकार के तय दाम पर ही बिकेंगे सोलर मीटर, अधिकृत होंगे दुकानदार

Sat, 26 Sep 2020 12:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
haryana government fixed price for solar meter
स्मार्ट मीटर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में सोलर मीटर सरकार द्वारा निर्धारित रेट पर ही बिकेंगे। इसकी खरीद को लेकर अब प्राइवेट डीलरों की मनमानी खत्म हो जाएगी। सरकार ने इन सोलर मीटरों के रेट भी तय कर दिए हैं। इसकी बिक्री भी अधिकृत दुकानदारों से ही हो सकेगी। इस संदर्भ में हरियाणा के सौर ऊर्जा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अधिसूचना जारी की है
विज्ञापन


जिसके अनुसार] उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा अधिकृत दुकानदारों के माध्यम से सोलर मीटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। सौर ऊर्जा उपकरणों पर लगने वाले बिजली मीटरों की उपलब्धता सुगम बनाने के लिए विभाग ने तीन कंपनियों को अधिकृत किया है। ये कंपनियां बिजली उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा निश्चित की गई दरों पर मीटर उपलब्ध करवाएंगी। इससे अब दुकानदार अब इन मीटरों की मनमानी कीमत वसूल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार उपभोक्ताओं को सिंगल फेज सोलर मीटर 1759 रुपये में, थ्री फेज सोलर मीटर 3135 रुपये में, छोटे उद्योगों पर लगने वाले सोलर मीटर 3630 रुपये में और बड़े उद्योगों पर लगने वाले सोलर मीटर 21450 रुपये में कंपनी द्वारा अधिकृत दुकानदारों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए कंपनी द्वारा मीटर की कीमत मीटर के ऊपर भी अंकित की जाएगी। ताकि दुकानदार इन मीटरों की ज्यादा कीमत नहीं वसूल सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत पर मीटर बेचने वाली कंपनी पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed