फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Approval of Gita Study and Sanatani Granth Sansthan in GNDOU

जीएनडीओयू में गीता अध्ययन व सनातनी ग्रंथ संस्थान को मंजूरी

Fri, 24 Dec 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Approval of Gita Study and Sanatani Granth Sansthan in GNDOU
चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट ने जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला में गीता अध्ययन और सनातनी ग्रंथ संस्थान की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है। इससे इन धर्मों के ज्ञान और विश्वास में शिक्षण और अनुसंधान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक, यह केंद्र अन्य आध्यात्मिक, धार्मिक, जातीय और आध्यात्मिक दृष्टिकोण, सिद्धांत और रीति-रिवाजों के प्रति विचारशील रवैये को प्रोत्साहित करेगा, जो समाज को मज़बूत बनाते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अध्ययन और सनातनी ग्रंथ संस्थान की स्थापना के लिए व्यापक स्तर पर निगरानी तंत्र की भी जरूरत होगी, जिससे संस्था को जल्द स्थापित किया जा सके और वांछित परिणाम भी प्रदान किए जा सकें। इसके अनुसार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में फाउंडेशन का गठन किया जाएगा। इसके अलावा संस्था को अमल में लाने की निगरानी करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संस्था के लिए एक प्रशासनिक समिति अलग से मनोनीत की जाएगी। संस्था के नाम, इसकी विस्तृत गतिविधियों, स्टाफ की भर्ती और संस्था के पूंजीगत खर्चे, संचालन और रखरखाव से संबंधित अन्य सभी मुद्दों का फैसला करने के लिए फाऊंडेशन को पूरी तरह अधिकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

फिल्म व टेलीविजन विकास काउंसिल की स्थापना को मंजूरी
राज्य की कला, धरोहर, संस्कृति को विश्वभर में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा लोगों के साथ जुड़ने के उद्देश्य से पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य में फ़िल्म और टेलीविजन विकास काउंसिल स्थापित करने की मंज़ूरी दे दी है। इस काउंसिल के 11 सदस्य होंगे और इसका चेयरपर्सन पंजाब सरकार द्वारा नामजद किया जाएगा। पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रशासनिक सचिव को इस काउंसिल का सह-चेयरपर्सन बनाया जाएगा। काउंसिल में दो कलाकार, एक निर्देशक, एक निर्माता, एक सिनेमेटोग्राफर, एक लाइन निर्माता, एक फिल्म शिक्षा शास्त्री और एक डिजिटल प्रमोटर/डिस्ट्रीब्यूटर/सिंडिकेशन और मार्केटिंग प्रमोटर शामिल होंगे। जबकि निदेशक पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले को काउंसिल का सदस्य सचिव बनाया जाएगा। इन सदस्यों में एक तिहाई महिलाओं को शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अब पंजाबी फिल्में अन्य राज्यों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूके और न्यूजीलैंड में भी रिलीज होती हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री हर साल लगभग 55 फिल्मों का निर्माण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थीम पार्क श्री चमकौर साहिब के लिए 69 और पद सृजन की मंज़ूरी
मंत्रिमंडल ने थीम पार्क श्री चमकौर साहिब के लिए ठेका आधार पर 69 और नए पद सृजन करने और भरने की मंज़ूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने अधिकारियों की समिति द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार, विभाग को व्यक्तियों की सेवाएं लेने/भर्ती करने की भी इजाजत दी है। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में भविष्य में कोई भी तबदीली करने की मंज़ूरी देने के लिए भी अधिकृत किया है। उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभाग द्वारा श्री चमकौर साहिब में दास्तान-ऐ-शहादत नाम का विश्वस्तरीय थीम पार्क बनाया गया है। इसका उद्घाटन 11 नवंबर, 2021 को किया गया था। इसमें 11 गैलरियाँ हैं, जिनमें सिख धर्म के विलक्षण इतिहास और चमकौर साहिब के महत्व पर विशेष ज़ोर देते हुए गुरू साहिबान के बलिदानों को दर्शाया गया है। इस बुनियादी ढांचे को इसके संचालन और रखरखाव लिए जनशक्ति की ज़रूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed