फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anti-vehicle theft team nabs two vehicle thieves

Panchkula News: एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने दो वाहन चोर दबोचे

Wed, 14 Jan 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Anti-vehicle theft team nabs two vehicle thieves
ई-रिक्शा, बैटरियां और पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला।
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोरी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई एक ई-रिक्शा, उसकी दो बैटरियां और पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान अतुल कुमार निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला और विशाल निवासी बापू धाम कॉलोनी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने 18 दिसंबर को थाना सेक्टर-7 पंचकूला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 17 दिसंबर को उसने अपनी ई-रिक्शा सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन

टीम इंचार्ज सुनील कुमार के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई सुनील दत्त ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 जनवरी को खड़क मंगोली क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा और उसकी दो बैटरियां बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुग्गियों में छिपाकर रखते थे चोरी का सामान
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें सेक्टर-16 स्थित झुग्गी क्षेत्र में छिपाकर रखते थे। पुलिस ने आरोपियों से पांच चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed