फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anti Corruption Bureau arrested Health Department panchkula Deputy CEO dr Ravi Vimal taking bribe of Rs 5 lakh

Haryana: स्वास्थ्य विभाग का डिप्टी CEO पांच लाख रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, ACB करनाल टीम ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

Thu, 26 Sep 2024 05:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Sep 2024 05:43 PM IST
सार

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित की जा रही आयुष्मान भारत योजना, पंचकूला के डिप्टी सीईओ डॉ. रवि विमल को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है।

विज्ञापन
Anti Corruption Bureau arrested Health Department panchkula Deputy CEO dr Ravi Vimal taking bribe of Rs 5 lakh
रिश्वत लेता अधिकारी गिरफ्तार। - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी ) करनाल की टीम को वीरवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। एसीबी करनाल की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित की जा रही आयुष्मान भारत योजना, पंचकूला के डिप्टी सीईओ डॉ. रवि विमल को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी डिप्टी सीईओ ने शिकायतकर्ता से आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध उसके अस्पताल का सस्पेंशन कैंसिल करने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम को इस बारे में शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करनाल जिला में अपना निजी अस्पताल चलता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत उसके अस्पताल की सूचीबद्धता के सस्पेंशन को रद्द करने के बदले में आरोपी डिप्टी सीईओ 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। हालांकि बाद में डील पांच लाख में फाइनल हुई। 
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी करनाल की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया और उसे 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम की तरफ से इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी के खिलाफ पंचकूला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। 

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed