फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Another case of Rs 4.85 crore registered against Sangeeta Dua in NPA case, police will bring it on production warrant

Panchkula News: एनपीए केस में संगीता दुआ पर 4.85 करोड़ का एक ओर केस दर्ज, प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

Tue, 21 Jan 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Another case of Rs 4.85 crore registered against Sangeeta Dua in NPA case, police will bring it on production warrant
पंचकूला। एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) संपत्ति पर निवेश कराने के नाम पर 16 करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी संगीता दुआ और पति नितिन दुआ को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया था। मामले में सेक्टर-7 पुलिस और एसआईटी की टीमें लगातार जांच में जुटीं हैं। सेक्टर-28, चंडीगढ़ निवासी अंकित कोठारी की शिकायत पर संगीता दुआ के खिलाफ निवेश के नाम पर 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी का एक ओर केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसआईटी की टीम और सेक्टर-7 पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट में लाने की तैयारी में है। इसके लिए दस्तावेज भी तैयार कर लिए गए है।
विज्ञापन




रिमांड पूरा होने पर भेजा था जेल
सेक्टर-8 निवासी कुलदीप अरोड़ा के शिकायत पर मास्टरमाइंड संगीता दुआ के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए चार दिन का रिमांड पर लिया था। दंपती से तीन घंटे तक पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस टीम को जांच में अहम सुराग हाथ लगे थे। पुलिस अब ठगी से जुड़े बैंक अधिकारियों और एनपीए में निवेश करने वाले निवेशकों से पूछताछ करके जांच में जुटी ही थी कि इस मामले में एक और केस दर्ज होने से आरोपी को खिलाफ कई अन्य सुराग मिले है। पंचकूला, करनाल अलावा चंडीगढ़ के लोगों को एनपीए संपत्ति के नाप ठगी की है।
विज्ञापन




21 करोड़ ठगी का दर्ज हुआ केस
सेक्टर-7 पुलिस थाना ने एनपीए के नाम पर आरोपी संगीत दुआ पति नितिन दुआ के खिलाफ पंचकूला निवासी कुलदीप अरोड़ा के शिकायत पर 16 करोड़ और चंड़ीगढ़ निवासी अंकित कोठारी के शिकायत पर लगभग 5 करोड़ रुपये धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस को कई शिकायतें मिली हैं जिसकी जांच पूरी होने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में निवेशक के अलावा यूको बैंक व अन्य बैंकों में काम करने वाले संदिग्ध बैंक अधिकारियों से पूछताछ की गई है। इसके अलावा कुछ और बैंकों में काम करने वाले अधिकारी के बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच टीम उन निवेशकों से पूछताछ होगी, जिन्होंने बिना किसी प्रूफ के रुपये निवेश किया था। इसके अलावा चंडीगढ़ में कितने एनपीए संपत्ति के नाम पर धोखाधड़ी की गई है इसके बारे में शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।






यह है पूरा मामला
पंचकूला सेक्टर-8 निवासी संगीता दुआ और पति नितिन दुआ के खिलाफ यूको बैंक की एनपीए संपत्ति खरीदारी को लेकर 16 करोड़ ठगी मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। दंपती को काबू में लेने के बाद जांच कर एसआईटी टीम ने पति और पत्ती को पूछताछ पूरा करने के बाद अंबाला जेल भेज दिया था। मामले में एक और मुकदमा दर्ज होने पर धोखाधड़ी की मास्टरमाइंड संगीता दुआ को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed