फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anger among pharmacy officers due to the attitude of Haryana government, warning of conflict

Panchkula News: हरियाणा सरकार के रवैये से फार्मेसी ऑफिसरों में रोष, संघर्ष की चेतावनी

Tue, 19 Dec 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Anger among pharmacy officers due to the attitude of Haryana government, warning of conflict
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा सरकार ने फार्मेसी ऑफिसरों के प्रति जो उपेक्षापूर्ण रवैया अख्तियार किया हुआ है, उससे फार्मेसी ऑफिसर वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। अगर जल्द सरकार ने उनके हित में फैसले नहीं लिए तो स्वास्थ्य विभाग के सबसे मेहनती वर्ग को संघर्ष के रास्ते पर चलने को मजबूर होना पड़ेगा। यह मांग सोमवार को एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट हरियाणा के राज्य प्रधान विनोद दलाल ने पंचकूला में राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते कही। बैठक में एकमत से रोष व्याप्त जताकर 4600 ग्रेड पे 1 जनवरी 2016 से देने, मरीज देखभाल भत्ता देने, पदोन्नति चैनल बनाने, रिस्क अलाउंस देने आदि मांगो को पूरा करने की मांग की है।
फार्मासिस्ट के पद 1970 के नियमों के तहत सृजित हैं। उसके बाद कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद जनसंख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। इस कारण यह वर्ग अत्यधिक वर्कलोड का शिकार हो रहा है। दुर्भाग्य का आलम यह है कि 35 वर्षों की सेवा के बाद भी एक फार्मेसी ऑफिसर पदोन्नति के बिना सेवानिवृत हो जाता है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर सरकार जल्दी मांग नहीं मानती है तो जनवरी के पहले सप्ताह में राज्य के सभी फार्मेसी ऑफिसर की बैठक बुलाकर आगामी संघर्ष की रणनीति का बिगुल बजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में राज्य प्रधान के साथ राज्य महासचिव योगेश्वर शर्मा, मुख्य सलाहकार बलबीर श्योराण, राज्य प्रेस सचिव पुनीत गौतम, सह सचिव विनोद धायल, प्रवीण सिंगला, पुनीत गौतम, भारती, बबीता, डिम्पल, ज्योति, मोनिका, हरजिन्दर कौर, सविता, रविंद्र नांदल आदि राज्य कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed