फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anganwadi workers and helpers will soon get smartphones: Dr. Baljeet Kaur

आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को जल्द मिलेंगे स्मार्टफोन : डॉ. बलजीत कौर

Fri, 14 Nov 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers will soon get smartphones: Dr. Baljeet Kaur
चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने वीरवार को पंजाब सिविल सचिवालय में विभिन्न आंगनबाड़ी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने की उनकी मांग को पूरा करेगी ताकि आंगनबाड़ी स्तर पर कार्य और भी प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन

साथ ही सरकार वेतन वृद्धि, मोबाइल भत्ते में बढ़ोतरी और अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगों पर विचार किया गया जिनका समाधान विभागीय स्तर पर संभव है उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। जिन मुद्दों पर निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाना है उनकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी ताकि सभी रिक्त पदों को भरा जा सके।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कई महत्वपूर्ण मांगों जैसे पिछले महीनों का वेतन एरियर जारी करना, भर्ती प्रक्रिया शुरू करना, मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में आश्रितों को रोजगार देने के लिए नियमों में संशोधन जैसी मांगों को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed