फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amravati and CL Champs Cricket Academy teams won the matches

Panchkula News: एडीसी ने अधिकारियों को दिए जल शक्ति अभियान कैच द रेन को सफल बनाने के दिशानिर्देश

Wed, 19 Mar 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amravati and CL Champs Cricket Academy teams won the matches
पंचकूला। अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में ‘जल शक्ति अभियान कैच द रेन’ 22 मार्च को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम पर बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भारत सरकार में जल एवं शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग को पार्किंग की उचित व्यवस्था व कार्यक्रम स्थल पर उचित मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन को एंबुलेंस व डाक्टरों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए। पब्लिक हेल्थ विभाग को पेयजल की व्यवस्था करने व पीडब्ल्यूडी बीएंड आर को कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही निशा यादव ने बिजली विभाग को कार्यक्रम के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीआईओ को कार्यक्रम स्थल पर नेट और लीज लाइन की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कहा। इस मौके पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, एसीपी सुरेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग अग्रवाल, एडीआईओ आस्था, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता आशीष चोपड़ा, हरियाणा रोडवेज के प्रबंधक सुखदेव सिंह, नगर परिषद कालका के सचिव धर्मवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed