{"_id":"65a13b52fe1881cfa50b06c4","slug":"along-with-consecration-of-ram-temple-shri-ram-sadan-will-be-inaugurated-in-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1001-8348-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पंचकूला मेें होगा श्रीराम सदन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पंचकूला मेें होगा श्रीराम सदन का शुभारंभ
Fri, 12 Jan 2024 06:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला में सभी चौकों एवं एंट्री गेट्स पर होगी लाइटमाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे समाज में उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा को भव्य ढंग से मनाने के लिए अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में हुई। बैठक में प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किया और निर्णय लिया कि 21 और 22 जनवरी को पंचकूला में भी भव्य ढंग से समारोह का आयोजन होगा। अग्रवाल सभा के संयोजक अमित जिंदल ने बताया कि निर्णय लिया है कि पूरे पंचकूला के चौकों एवं एंट्री को सजाया जाएगा। सभी चौकों के भगवान श्रीराम की गूंज के लिए साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे। 21 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 21 जनवरी को गीता चौक पर भंडारा एवं शाम के समय दीपोत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी को अग्रवाल भवन में सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक, 10:30 से 11:30 सुंदरकांड पाठ, उसके बाद अयोध्या से लाइव प्रसारण देखा जाएगा। विशाल भंडारा वितरित किया जाएगा। शाम को औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए भंडारा वितरित किया जाएगा। 21 और 22 जनवरी को होने वाले आयोजन अग्रवाल सभा के बैनर तले समस्त अग्रवाल समाज एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा मिलकर किए जाएंगे।
अमित जिंदल ने बताया कि अग्रवाल सभा द्वारा अग्रवाल भवन में कांफ्रेंस भवन बनाया गया है, उसे सर्व समाज के लिए समर्पित करते हुए उसका नामकरण भी श्रीराम सदन किया गया है। इसका लोकार्पण भी 22 जनवरी को होगा। इसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करेंगे। मेयर कुलभूषण गोयल इस की अध्यक्षता करेंगे । इस अवसर पर बृजलाल गर्ग, कुसुम कुमार गुप्ता, कैलाश मित्तल, तेजपाल गुप्ता, शाम लाल बंसल , राकेश (पप्पू) अशोक जिंदल, मुकेश सिंगला, संजय सिंगला, विजय अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, नीतिन अग्रवाल, बीबी सिंगल, एसएस गोयल, सुरेंद्र गोयल, भगवान दास मित्तल, मदन लाल जिंदल, सतीश जिंदल, धर्मपाल ,महिला शक्ति से सुनीता गोयल, मंजू गुप्ता , रुपाली जैन ,सीमा जैन उपस्थित रहे।