फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Alliance made with JJP after elections, will decide the high command in future also: Naib Saini

जजपा से चुनाव के बाद हुआ गठबंधन, आगे भी हाई कमान तय करेगा : नायब सैनी

Mon, 20 Nov 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Alliance made with JJP after elections, will decide the high command in future also: Naib Saini
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का सेक्टर-7 स्थित हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि भाजपा का जननायक जनता पार्टी से गठबंधन चुनाव के बाद हुआ था। आगे जो भी होगा, वह हाईकमान द्वारा तय किया जाएगा।
नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पंचकूला विधानसभा और अंबाला लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण देने के सवाल पर नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही महिलाओं का सम्मान किया और 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मिसाल कायम की है। इस आरक्षण को लागू किया और हम महिलाओं को उनकी बनती हिस्सेदारी देने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर सैनी ने कहा कि वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। संविधान के हिसाब से आठ से ज्यादा मंत्री नहीं बन सकते। इससे पहले यहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया। रंजीता मेहता ने नायब सैनी को बुके भेंट किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी बांधी और गद्दा भेंट किया। उन पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed