फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Allegations of Irregularities in Municipal Corporation Accounts; Calls for ACB Probe Intensify

Panchkula News: नगर निगम खातों में गड़बड़ी के आरोप, एसीबी जांच की मांग तेज

Sat, 04 Apr 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Irregularities in Municipal Corporation Accounts; Calls for ACB Probe Intensify
करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन पर उठे सवाल, विकास मंच ने डीजी एसीबी को सौंपी शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम के खातों से करोड़ों रुपये के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विकास मंच पंचकूला के सदस्यों ने डीजी, एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत भेजकर विभिन्न वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नगर निगम के खातों से पिछले वर्षों में बड़ी रकम संदिग्ध तरीके से निकाली गई, जिसकी भनक तक अधिकारियों को नहीं लगी। मंच के सदस्यों का कहना है कि यह मामला गंभीर है और बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं हो सकता।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने वर्ष 2020 में करीब सवा करोड़ रुपये कथित फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए निकाले जाने के मामले को भी दोबारा जांच में शामिल करने की मांग की है। उनका कहना है कि हाल में सामने आए मामलों के बाद अकाउंट्स विभाग की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, सेक्टर-19 स्थित निगम के बैंक खाते से किए गए एक आरटीजीएस लेन-देन पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि दो लोगों के खातों में राशि नहीं पहुंची। ऐसे में यह जांच जरूरी है कि उक्त रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और कहीं इसमें भी गड़बड़ी तो नहीं हुई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि करीब एक करोड़ रुपये के ट्रांसफर से संबंधित सूची और आरटीजीएस आदेशों की भी जांच की जाए। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों के खातों में जानबूझकर गलत तरीके से रकम ट्रांसफर की गई।

मंच के सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2023 में एंटी करप्शन ब्यूरो में एक एफआईआर भी दर्ज हुई थी, लेकिन अब तक मामले में चालान पेश नहीं किया गया है। शिकायत में सेक्टर-2 स्थित पंजाब नेशनल बैंक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये निकाले जाने के पुराने मामले का भी जिक्र किया गया है, जिसमें कई खातों में रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आई थी। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed