फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All three accused in the Sector-21 murder case are on one-day remand.

Panchkula News: सेक्टर-21 हत्या कांड में तीनों आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Thu, 06 Aug 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
All three accused in the Sector-21 murder case are on one-day remand.
घरेलू सहायिका, पति और बेटे से होगी पूछताछ, गहनों व वारदात में इस्तेमाल सामान की बरामदगी पर फोकस
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल सामान और गायब आभूषणों की होगी बरामदगी
मृतका के बेटों के विदेश से आने के बाद हुआ अंतिम संस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-21 में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार घरेलू सहायिका सुनीता, उसके पति शंकर और बेटे राजा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने तीन दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने तीनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान और वारदात के बाद गायब हुए आभूषणों की बरामदगी का प्रयास करेगी। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे। उधर, विदेश से मृतका के बेटों के लौटने के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद सेक्टर-21 के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने अकेले रहने वाले बुजुर्गों से अपनी जानकारी नजदीकी थाने में दर्ज कराने तथा घरेलू सहायकों व किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed