फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All four bills, including the Gurdwara Act, reached the Governor for approval.

Panchkula News: मंजूरी के लिए गुरुद्वारा एक्ट समेत चारों बिल राज्यपाल के पास पहुंचे

Thu, 29 Jun 2023 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
All four bills, including the Gurdwara Act, reached the Governor for approval.
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बीते सप्ताह विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान पारित किए गए चार बहुचर्चित बिल बुधवार को राज्यपाल की मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिए गए। इन बिलों में सिख गुरुद्वारा (संशोधन) बिल-2023, पंजाब पुलिस (संशोधन) बिल-2023 और पंजाब यूनिवर्सिटीज (संशोधन) बिल-2023 सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन के जरिये श्री हरिमंदिर साहिब से पवित्र गुरबाणी का मुफ्त प्रसारण करने का प्रावधान किया है, वहीं पंजाब पुलिस एक्ट में संशोधन करते हुए डीजीपी की नियुक्ति में यूपीएससी के समानांतर राज्य सरकार को अधिकृत कर दिया है। पंजाब यूनिवर्सिटीज एक्ट में संशोधन के जरिये पंजाब सरकार ने राज्यपाल के स्थान पर सूबे की सभी सरकारी यूनिवर्सिटीज का चांसलर मुख्यमंत्री को बना दिया है। हालांकि यह सभी बिल राज्यपाल की मंजूरी के बाद ही प्रभावी हो सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल के बीच लंबे समय से जारी मनमुटाव को देखते हुए इन बिलों को मंजूरी मिलने पर संशय है।
विज्ञापन

इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सिख गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंप चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed