फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Akalis destroyed the sanctity of SGPC: Mann

अकालियों ने एसजीपीसी की पवित्रता को नष्ट किया : मान

Mon, 09 Jun 2025 10:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Akalis destroyed the sanctity of SGPC: Mann
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अकाली नेताओं ने पैसे के लालच में एसजीपीसी को शिरोमणि गोलक प्रबंधक कमेटी बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बादलों ने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग किया। जिसमें अपने निजी हितों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों की नियुक्ति में हेरफेर करना भी शामिल है।
मान पटियाला में कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वित्तीय लालच के कारण अकालियों ने एसजीपीसी की पवित्रता को नष्ट किया और संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब का दुरुपयोग किया। मान ने तंज कसते हुए कहा कि गोलकों के पैसे खाने वालों का हाल सभी के सामने है। कभी टांग पर और कभी बाजू पर प्लास्टर लगते रहते हैं। इसलिए अब न तो इनके जोड़ सही रहे हैं और न ही गठजोड़ रहे हैं। मान ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि सत्ता में बैठे महाराजा शहर से ज्यादा अपने विकास को लेकर चिंतित थे। उन्होंने अफसोस जताया कि पटियाला से आए पंजाब के शासक ने शहर के विकास को पूरी तरह से अनदेखा किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब राजस्व अधिकारी सोचते थे कि उनके पास भ्रष्टाचार के माध्यम से लोगों को लूटने का दैवीय अधिकार है, लेकिन उनकी सरकार ने इसके खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है। भ्रष्ट तहसीलदारों को स्थानांतरित किया गया। अब पूरे पंजाब की सभी तहसीलें और उप-तहसील काॅम्प्लेक्स भ्रष्टाचार मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार ने जमीन के दस्तावेजों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल कर दिया है। यह निजी वसीका नवीसों पर निर्भरता कम करता है, और नागरिकों को अपने लेन-देन स्वयं करने का अधिकार देता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे नाराज हैं, क्योंकि वे यह पचा नहीं पा रही हैं कि साधारण घर से निकला कोई व्यक्ति राज्य की सत्ता को प्रभावी ढंग से चला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के जनविरोधी और पंजाब विरोधी रवैये के कारण उनसे विश्वास उठ गया है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आगे आकर राजनीति में हिस्सा लेने का आह्वान किया, ताकि वे निर्णय लेने और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार बन सकें और समाज में अत्यंत आवश्यक बदलाव ला सकें। उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं, लेकिन राजनीति में अभी भी उन्होंने नाम नहीं कमाया। अब महिलाओं को इस क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed