फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ajit Vikram won in 400 and 1500 meter race.

Panchkula News: 400 और 1500 मीटर दौड़ में अजित विक्रम ने मारी बाजी

Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ajit Vikram won in 400 and 1500 meter race.
पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 में 38वें दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के दाैरान पुरुषों की 400 मीटर की दौड़ में बीए मनोविज्ञान के अजित विक्रम प्रथम रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओलंपियन शिवपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध खिलाड़ी सतिंदर मलिक शामिल हुए। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस की टुकड़ियों सहित अन्य ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन शिवपाल सिंह ने कहा कि खेलों से न केवल स्वास्थ्य ठीक रहता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। स्पोर्ट्स मीट की मशाल की अगुवाई बीपीएड के राष्ट्रीय स्तर पर 200 मीटर दौड़ के विजेता रवि ने की। उनके साथ ताईक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट आंचल देवी, सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी हर्ष खत्री और वॉलीबॉल खिलाड़ी शांतनु भारद्वाज, परमजीत सिंह, सौरव जुयाल, प्राची चौधरी और दिव्या ने दिया। खेल विभाग की विद्यार्थी वीना ने स्पोर्ट्स मीट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को खेल शपथ ग्रहण करवाई। तृप्ता ने स्वागत नृत्य पेश किया। प्रथम वर्ष की विद्यार्थी दीक्षा ने योगासनों से संबंधित मनमोहक प्रस्तुति दी। आशु ने हरियाणवी नृत्य पेश किया।
विज्ञापन

पुरुषों की 400 मीटर की दौड़ में बीपीएड के मोहित द्वितीय और दीपक तृतीय रहे। वहीं महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में बीपीएड की पूजा देवी प्रथम, बीए की काजल द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में अजित विक्रम, अमित कुमार और अखिलेश क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में आशु, पूजा देवी और रूपल ने क्रमशः पहला दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed