फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agarwal Vikas Trust Panchkula will organize Silver Jubilee National Youth-Girl Introduction Conference.

Panchkula News: अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला करेगा सिल्वर जुबली राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन

Thu, 01 Jan 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Agarwal Vikas Trust Panchkula will organize Silver Jubilee National Youth-Girl Introduction Conference.

विज्ञापन
पंचकूला। अग्रवाल-वैश्य समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन के तहत अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय सिल्वर जुबली 25वां अग्रवाल/वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन 8 मार्च रविवार को अग्रवाल भवन, सेक्टर-16, पंचकूला (पार्किंग के पीछे) आयोजित होगा।
ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि अब तक यह सम्मेलन हर वर्ष अक्तूबर या नवंबर माह में आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन 25वें सिल्वर जुबली वर्ष को विशेष बनाने के उद्देश्य से इसे राष्ट्रीय स्तर पर मार्च माह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला ट्रस्ट की हालिया बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में ठंड अधिक होने के कारण अन्य राज्यों से आने वाले युवक-युवतियों के अभिभावकों को असुविधा होती थी। साथ ही अभिभावकों की लंबे समय से यह इच्छा थी कि सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित हो, जब अधिक से अधिक लोग भाग ले सकें। मार्च माह मौसम की दृष्टि से अनुकूल होने के कारण यह तिथि तय की गई ताकि अधिक संख्या में अग्रवाल/वैश्य समाज के युवक-युवतियां एवं उनके अभिभावक सम्मेलन में शामिल होकर रिश्ते तय कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि बढ़ती उम्र को लेकर अभिभावकों की चिंता को ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया है। इस विषय पर पंचकूला के प्रमुख समाजसेवियों से विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श के बाद 8 मार्च 2026 की तिथि सुनिश्चित की गई।

सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट अब तक 24 सफल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कर चुका है, जिनमें देश-विदेश से युवक-युवतियों ने भाग लिया और ट्रस्ट के माध्यम से हजारों रिश्ते सफलतापूर्वक तय हुए। इन्हीं सफलताओं को देखते हुए इस बार राष्ट्रीय स्तरीय सिल्वर जुबली सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed