फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After Rahul Gandhi's visit, unemployment again became a big issue in Haryana.

Panchkula News: राहुल गांधी के दौरे से हरियाणा में फिर छाया बेरोजगारी का मुद्दा

Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
After Rahul Gandhi's visit, unemployment again became a big issue in Haryana.
चंडीगढ़। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे के बाद बेरोजगारी एक बार फिर बड़ा मुद्दा बन गई है। राहुल गांधी ने पानीपत रैली में हरियाणा में 38 प्रतिशत बेरोजगारी होने का दावा किया है, जिसके बाद भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने 38 प्रतिशत बेरोजगारी को खारिज करते हुए दावा किया है कि राज्य में तीन से पांच प्रतिशत तक बेरोजगारी है।
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता ने सुदेश कटारिया ने कहा कि सीएमएमआइ ने अपनी रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया है कि 15 से 19 साल की उम्र के बेरोजगार युवाओं की संख्या 57.4 प्रतिशत है, जबकि वास्तविकता यह है कि 15 से 19 साल की उम्र पढ़ने लिखने की होती है, कामकाज की नहीं। कटारिया का कहना है कि सीएमएमआइ की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि 30 साल की आयु के बेरोजगार 2.1 प्रतिशत हैं, जबकि 35 साल के बेरोजगार 1.2 प्रतिशत हैं। इसका मतलब साफ है कि सीएमएमआइ कहीं न कहीं यह मानती है कि वास्तव में रोजगार देने की जो उम्र होती है, उसमें हरियाणा में कोई बेरोजगार नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों में रोजगार के आंकड़े जारी
कटारिया ने कहा कि आठ साल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने एक लाख सरकारी नौकरियां दी हैं और साल 2023 में इतनी ही नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आठ साल में हरियाणा में 1.60 लाख नये उद्योग लगे हैं। 10 साल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस सरकार में 20 हजार 771 नये उद्योग लग पाए, जबकि 4.39 लाख लोगों को रोजगार मिले। हुड्डा से पहले पांच साल की ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो सरकार में कोई नया उद्योग नहीं लगा और 15 हजार 125 युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। हुड्डा की 10 साल की सरकार में 84 हजार सरकारी नौकरियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed