फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After laying the foundation of an open gym in the park of Sector-26, it was left.

Panchkula News: सेक्टर-26 के पार्क में ओपन जिम की फाउंडेशन लगाकर छोड़ी

Tue, 26 Sep 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
After laying the foundation of an open gym in the park of Sector-26, it was left.
- फाउंडेशन की एंगल के कारण बच्चों के चोटिल होने का भय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 के एक पार्क में नगर निगम की ओर से ओपन जिम लगाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए काम शुरू किया गया, मगर जिम की मशीनों की फाउंडेशन लगाने के बाद काम रोक दिया गया। अब उस फाउंडेशन में लोहे की एंगल हैं, जो लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। इसके बारे में कई बार नगर निगम अधिकारियों को बताया गया, मगर उनके द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
नगर निगम की ओर से शहर के पार्कों में ओपन जिम बनाई जाती हैं, ताकि सेक्टरवासी वहां करसत करके स्वस्थ रह सकें। इसकी मांग भी सेक्टर-26 के लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। लोगों का कहना था कि कसरत के नाम पर बुजुर्ग पैदल ही चलते हैं। इसलिए पार्क में ओपन जिम लगाई जानी चाहिए। इस मांग पर करीब 10 महीने पहले सेक्टर-26 के कम्युनिटी सेंटर के साथ लगते पार्क में ओपन जिम लगाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


चोट लगने का बना रहता है डर
लोगों ने बताया कि पार्क में मशीनों की फाउंडेशन में जो एंगल हैं, उनसे चोट लगने का डर बना रहता है। लोगों ने कहा कि पार्क में आस-पास के छोटे बच्चे भी खेलने के लिए आते हैं। जब वे पार्क में दौड़ते हैं तो ठोकर लगकर गिरने का डर बना रहता है। अगर कोई बच्चा इन एंगल पर गिर जाता है तो ये जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्क में लगी लोहे की एंगल ब़हुत ही खतरनाक हैं। इस बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, मगर आज तक न तो मशीनें लगाई गई और न ही इन एंगल को निकाला गया है। - धर्म सिंह हीरा, प्रधान आरडब्ल्यूए, सेक्टर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed