फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After killing her grandmother, the granddaughter ran away to Haridwar with her minor lover

Panchkula News: दादी की हत्या कर पोती नाबालिग प्रेमी संग हरिद्वार भागी

Tue, 16 Jul 2024 05:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
After killing her grandmother, the granddaughter ran away to Haridwar with her minor lover
पोती को तीन दिन के रिमांड पर लिया जबकि नाबालिग प्रेमी को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला/कालका। दादी की हत्या करने के बाद पोती अपने नाबालिग प्रेमी के साथ स्कूटी पर हरिद्वार चली गई। एक दिन वहां रहने के उपरांत दोनों रविवार को लाैट आए। रामगढ़ पहुंचने के बाद दोनों पंजाब की तरफ निकलने ही वाले थे कि पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पोती रोकटोक से इतनी नाराजगी थी कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने पोती को कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने उसको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसके अलावा नाबालिग प्रेमी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। अब पुलिस रिमांड के दाैरान हत्या में इस्तेमाल चाकू, एक्टिवा बरामद करेगी। कालका एसएचओ ने बताया कि आरोपियों को साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस करके पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके दस्तावेजों की जांच की। इसमें सृष्टि का प्रेमी नाबालिग निकला। इसकी पुष्टि कालका एसएचओ हरीराम ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों को मामले की सूचना देने के बाद परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह नाबालिग है। आरोपी का जन्म प्रमाण और अन्य दस्तावेज की जांच की गई है। रविवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर कर उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोनों एक्टिवा पर हुए थे फरार

शुक्रवार को वृद्धा देवी की हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने घर से पैसे भी चोरी किए। उसके बाद दोनों एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों एक्टिवा पर होकर पहले हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद दोनों आरोपी वापस रामगढ़ के पास पहुंचे तो साइबर सेल की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने किए थे चाकू से वार

आरोपी सृष्टि और उसके प्रेमी दोनों ने मिलकर वृद्धा की चाकू से हत्या की। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग अपनी दोस्त सृष्टि से उसके घर पर आकर मिलना चाहता था, लेकिन दादी गीता देवी घर पर ही रहती थी। इस कारण दोनों मिल नहीं पा रहे थे। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत भी होती रहती थी। शुक्रवार को सृष्टि ने ही उसको अपने घर बुलाया था। नाबालिग पहले से ही सारी प्लानिंग करके आया था। वह अपने साथ ही चाकू लेकर आया था। दोनों ने ही गीता देवी पर चाकू से वार किए थे।



सोमवार को आरोपी सृष्टि को कालका कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले मे दूसरा आरोपी नाबालिग है, जिसे रविवार को ही जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया गया था जहां से उसे बाल सुधार गृह अंबाला में भेज दिया गया है। - हरीराम, एसएचओ कालका।


व्यस्तता के बीच माता-पिता रखें अपने बच्चों का ध्यान
लगातार बदलते परिवेश और जीवन के जद्दोजहद की व्यस्तता के बीच माता-पिता अपने बच्चों पर ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। इसके कारण बच्चे में अकेलापन, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ता जा रहा है। नाबालिगों के द्वारा हत्या, मारपीट और जानलेवा हमला जैसी हिंसा की खबरें आ रही हैं, जिसमें नाबालिग और युवा अपने ही माता-पिता की हत्या का कारण बन रहे हैं। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉक्टर एमपी शर्मा बच्चों के टाइम टेबल का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसकी मुख्य वजह बच्चों की दिनचर्या, खानपान और उनकी कार्यशैली है। बच्चे मोबाइल फोन में क्या रह रहे हैं, इसकी भी जानकारी माता-पिता को होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जब माता-पिता बच्चे के हाथ से मोबाइल फोन ले लेते हैं तो उसे दूसरे काम में व्यस्त कर देना चाहिए, ताकी उसे मोबाइल फोन की कमी न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed