{"_id":"628004c63d1d3e4df156d030","slug":"after-applying-both-the-doses-the-infected-do-not-need-isolation-room-pkl-office-news-pkl450646636","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दोनों डोज लगवाने के बाद संक्रमितों को नहीं पड़ रही आइसोलेशन रूम की जरूरत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दोनों डोज लगवाने के बाद संक्रमितों को नहीं पड़ रही आइसोलेशन रूम की जरूरत’
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लेने के बाद लोगों की कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। अब कोरोना के मामले भले ही रोजाना आ रहे हैं, लेकिन संक्रमितों को अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड के आइसोलेट रूम में भर्ती नहीं करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों में आइसोलेट होकर ठीक हो रहे हैं। वहीं विभाग की ओर से अब बूस्टर डोज लगाए जाने की शुरूआत की जाएगी।
पंचकूला में अब तक कोरोना के अप्रैल से मई तक 300 केस आ चुके हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर आने के बाद लोगों ने टीकाकरण करवाया। टीकाकरण नहीं करवाए जाने पर प्रशासन की ओर से कई जगह पर बीते नवंबर, 2021 से जनवरी, 2022 तक लोगों के बचाव को लेकर पाबंदिया लगाई गईं। बस में सफर करने से लेकर बाजार या सार्वजनिक स्थान पर निकलने वाले लोगों के लिए दूसरी डोज लगवानी जरूरी हो गई। इसके बाद लोगों ने टीकाकरण करवाया। इससे लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी और लोगों की ओर से खान पान का ध्यान भी रखा गया। पंचकूला में टीकाकरण का टारगेट 444675 रखा गया था। इसमें पंचकूला में कुल 503075 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। टीकाकरण की रफ्तार तेज होने के बाद अस्पताल जाने में नियंत्रण लगा है। पंचकूला में अब तक कुल 44260 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें अब तक 43822 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से कुल 414 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार तेज होने के बाद कोरोना के मामलों पर नियंत्रण किया गया है। अस्पताल के कोविड वार्ड आने के बजाय लोग घर में आइसोलेट होकर ठीक हो रहे हैं। टीकाकरण के बाद कोरोना से लोगों का बचाव हो रहा है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला