{"_id":"859fa7ad9c7da908e8db33678d4b52ae","slug":"after-25-thousand-nfij-revenue-clerk-and-application-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार लेते रेवेन्यू क्लर्क और अर्जी नफीज काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार लेते रेवेन्यू क्लर्क और अर्जी नफीज काबू
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस पंचकूला की एक टीम ने बरवाला तहसील में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर रेवन्यू क्लर्क और अर्जी नफीज को जमीन की मलकियत चढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस के मुताबिक, शिकायतकर्ता विमल ने शिकायत देकर बताया था कि उसे अपनी पुस्तैनी जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी। इसका मुख्तयारनामा ले रखा था, जबकि रजिस्ट्री होनी बाकी थी।
रजिस्ट्री करवाने के लिए मुबारकपुर निवासी विमल रेवन्यू क्लर्क जयवीर से मिला, जिसने अर्जी नफीज राजीव बजाज से बात करने को कहा। बजाज ने इस कम के लिए विमल से 25 हजार रुपये की मांग की और कहा कि वह पहले कच्चा हक हलफनामा बनाकर देगा।
विज्ञापन
इसके बाद पक्का काम पैसे मिलने के बाद ही पूरा हो जाएगा। शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने ट्रैप लगाया और सोमवार को अपनी टीम के साथ रेड की।
राजपाल के मुताबिक, अर्जी नफीज राजीव बजाज खुद को वकील बताता था और स्टांप पर भी अपने हस्ताक्षर करके देता था, जबकि वास्तव में वह वकील नहीं है और किसी दूसरे के लाइसेंस पर स्टॉंप बेच रहा था।
राजपाल सिंह ने बताया कि विमल की लिखित शिकायत पर उन्होंने रेवन्यू क्लर्क जयवीर व अर्जी नफीज़ राजीव बजाज को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया जाएगा।