Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission of SC students stuck due to DMC late

हरियाणा: डीएमसी लेट देने से एससी विद्यार्थियों के दाखिले अटके, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति न मिलने पर झेलनी पड़ी दिक्कत

Sun, 17 Oct 2021 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Oct 2021 01:54 AM IST
सार

मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों, जिला कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि एक भी विद्यार्थी की डीएमसी नहीं रुकनी चाहिए।

विज्ञापन
Admission of SC students stuck due to DMC late
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में डीएमसी डिग्री देरी से मिलने के कारण अगले कोर्स में एससी विद्यार्थियों के दाखिले अटक गए हैं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति न मिलने के कारण वे फीस जमा नहीं करवा पाए, जिससे अनेक विश्वविद्यालयों ने डीएमसी रोक दी। इससे वे डिग्री के लिए भी आवेदन नहीं कर सके। इसके विरोध में डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने सरकार के पास विवि की शिकायत कर दी।

विज्ञापन


सरकार के दबाव में विश्वविद्यालयों ने फीस न भर पाने वाले एससी विद्यार्थियों को अब डीएमसी देनी शुरू कर दी हैं लेकिन उन्हें अगले कोर्स में दाखिला नहीं मिल पा रहा। डीएमसी देरी से मिलने के तर्क को भी कई संस्थान नहीं मान रहे। आंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने सरकार ने इन विद्यार्थियों का दाखिला अगले कोर्स में करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गौतम भौरिया ने बताया कि अनेक कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों ने विद्यार्थियों की डीएमसी रोक दी थी। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जारी न होने पर वे समय से फीस नहीं भर पाए। इस मुद्दे को उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक के समक्ष पत्र के जरिये उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों, जिला कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि एक भी विद्यार्थी की डीएमसी नहीं रुकनी चाहिए। डीएमसी के बाद उन्हें डिग्री भी जल्दी जारी करें। कोई भी कॉलेज व विश्वविद्यालय डिग्री नहीं रोक सकता है। भौरिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है जो विद्यार्थी अगले कोर्स में प्रवेश नहीं ले पाए हैं, उनकी भी मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed