फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Admission date extended in Punjab's Meritorious School

पंजाब के मेरिटोरियस स्कूल में प्रवेश की तिथि बढ़ी, 14 अगस्त तक 11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए कर सकते हैं आवेदन

Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Admission date extended in Punjab's Meritorious School
चंडीगढ़। कोरोना के संक्रमण के कारण पंजाब के मेरिटोरियस स्कूल में शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पंजाब सरकार की ओर से राज्य में 10 मेरिटोरियस स्कूल संचालित किए जाते हैं, जहां गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार द सोसायटी फॉर क्वालिटी एजुकेशन फॉर पुअर एंड मेरिटोरियस स्टूडेंट्स पंजाब द्वारा राज्य भर में गरीब और होशियार विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए 10 मेरिटोरियस स्कूल चलाए जा रहे हैं। ये स्कूल अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, फिरोजपुर, मोहाली, गुरदासपुर और तलवाड़ा में मौजूद हैं। तलवाड़ा स्कूल में 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होती है, जबकि बाकी स्कूलों में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई होती है। इन स्कूलों में साइंस लैब, आवासीय स्टाफ क्वार्टरों, लड़कियों और लड़कों के अलग हॉस्टल और खेल के मैदानों की सुविधाएं हैं। इन स्कूलों में कैंटीन, स्मार्ट क्लासरूमों और पुस्तकालय आदि की सुविधा है।
विज्ञापन

प्रवक्ता के अनुसार इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, वर्दी और रहन-सहन की सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फीस भी सोसायटी द्वारा अदा की जाती है। स्कूलों में सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने के लिए पूरे कैंपस में उचित सुरक्षा प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए का भी मुफ्त प्रशिक्षण
नियमित पढ़ाई के अतिरिक्त इन स्कूलों में जेईई, एनईईटी, जीएलएटीआर आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयारी भी करवाई जाती है। अब इन स्कूलों में एनडीए में जाने वाले इच्छुक विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed