फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Additional Deputy Commissioner reviewed the pending cases of CM Window Portal

Panchkula News: सीएम विंडो पोर्टल के लंबित मामलों की अतिरिक्त उपायुक्त ने की समीक्षा

Wed, 28 Jun 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Additional Deputy Commissioner reviewed the pending cases of CM Window Portal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। नगराधीश राजेश पूनिया ने बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष राजस्व एवं संबंधित विभागों के लंबित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं सीएम विंडो पर आए मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हैं। सभी जिलों के उपायुक्तों से इसकी रिपोर्ट लेते हैं। सभी अधिकारी सीएम विंडो पर आई शिकायतों को गंभीरता से लें और उनको जल्दी से जल्दी पूरा करने और जो मामले पूरे किए जा चुके हैं उनको सीएम विंडो पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा कर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को अपने सभी मामले जल्दी पूरा करने और उन्हें सीएम विंडो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने पिंजौर के बीडीओ को लंबित मामलों का निपटारा करने और उन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने व उनके कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने पंचकूला नगर निगम व कालका को अपने अपने लंबित मामलों को गंभीरता से पढ़ने व उनको बिना किसी देरी के जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीपीओ बरवाला को कोर्ट केस की एटीआर बनाकर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा और अन्य लंबित मामले जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला वन अधिकारी राघवेंद्र राघव, सीएम विंडो पोर्टल के कंसलटेंट आरके कांसल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एनके पायल, रायपुररानी के बीडीपीओ परमनंदन, तहसीलदार कृष्ण कुमार, बरवाला के बीडीपीओ विशाल पराशर, नायब तहसीलदार पंचकूला हरदेव सिंह, सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed