फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adampur by-election 2022: Congress declared JP its candidate in Adampur by-election

आदमपुर उपचुनाव: घमासान के बीच कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी को मैदान में उतारा, इनेलो का अभी फैसला नह

Thu, 13 Oct 2022 02:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 02:39 AM IST
सार

जेपी को टिकट दिलाने में पूरी तरह से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की चली। कलायत से लाकर आदमपुर में जेपी को उम्मीदवार बनाने से स्थानीय दावेदारों में नाराजगी है। विधायक किरण चौधरी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी टिकट वितरण से नाखुश हैं।

विज्ञापन
Adampur by-election 2022: Congress declared JP its candidate in Adampur by-election
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश - फोटो : फाइल

विस्तार

सभी सियासी दलों के लिए नाक का सवाल बने आदमपुर उपचुनाव के लिए मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा व आप के बाद अब कांग्रेस ने भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी में चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी को मैदान में उतारा है। उनके मुकाबले भाजपा के भव्य बिश्नोई और आप के सतेंद्र सिंह हैं।

विज्ञापन


इनेलो ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। गुरुवार को ओमप्रकाश चौटाला उम्मीदवार घोषित कर सकते हैं। जेपी के आने से चुनावी जंग रोचक हो गई है। भजनलाल के पोते व कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य को जेपी व सतेंद्र से कड़ी चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन


जेपी की आदमपुर के अनेक गांवों में अच्छी पकड़ मानी जाती है लेकिन आदमपुर या हिसार जिले से किसी कांग्रेस नेता को टिकट न देने पर कांग्रेस को चुनाव में बड़े भितरघात का सामना करना पड़ सकता है। आदमपुर में भव्य के परिवार का राजनीतिक गढ़ माना जाता है और यहां सतेंद्र की भी अच्छी पकड़ है। ऐसे में कांग्रेस को भी एकजुट रहना होगा। फिलहाल कांग्रेस में स्थिति बगावत वाली बनती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी को टिकट की घोषणा तीन सर्वे के बाद
कांग्रेस आलाकमान ने तीन सर्वे के बाद टिकट की घोषणा की है। तीनों सर्वे में जेपी को सबसे मजबूत उम्मीदवार माना गया। वह हिसार लोकसभा सीट से 3 बार सांसद रहने के साथ ही केंद्रीय राज्य पेट्रोलियम मंत्री रह चुके हैं। बरवाला और कलायत से दो बार विधायक भी रहे। उन्होंने लोकदल की ग्रीन ब्रिगेड के युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई है। 2009 भी आदमपुर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें कुलदीप बिश्नोई ने 6 हजार मतों से हराया था।

टिकट में हुड्डा की चली, अन्य दावेदार और किरण-सैलजा नाराज
जेपी को टिकट दिलाने में पूरी तरह से नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की चली। कलायत से लाकर आदमपुर में जेपी को उम्मीदवार बनाने से स्थानीय दावेदारों में नाराजगी है। विधायक किरण चौधरी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी टिकट वितरण से नाखुश हैं। किरण चौधरी ने तो यहां तक कह दिया है कि नियमानुसार टिकट नहीं दी गई। उन्हें और सैलजा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं। भितरघात से बचने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा के लिए नाराज नेताओं को मनाना आसान नहीं होगा।

टिकट घोषित होते ही कुरड़ा राम ने कांग्रेस को कहा अलविदा

पूर्व वित्त मंत्री संपत्त सिंह और उनके बेटे गौरव के मैदान में हटने से जेपी को ही सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन बीर सिंह दलाल, किसान नेता कुरड़ा राम नंबरदार, प्रदीप बेनीवाल, हंसराज, सुखबीर ढूढी और रानोलिया भी टिकट की दौड़ में शामिल रहे। कुरड़ा राम ने तो टिकट घोषित होते ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया। आने वाले दिनों में और भी इस्तीफे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed