फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actor Ayushmann Khurrana bought Kothi in Sector-6 Panchkula

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील

Tue, 07 Jul 2020 12:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Actor Ayushmann Khurrana bought Kothi in Sector-6 Panchkula
पत्नी के साथ आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-6 में कोठी खरीद ली है। आयुष्मान खुराना ने जो कोठी खरीदी है वह 869.50 स्केयर मीटर है। यह कोठी नौ करोड़ रुपये में खरीदी है, जिसमें से उन्होंने 6 करोड़ 72 लाख रुपये एरनेस्ट मनी के तौर पर दी थी और 6 लाख 75 हजार रुपये टीडीएस दिया।
विज्ञापन


आज रजिस्ट्री के समय 2 करोड़ 21 लाख 25 हजार रुपये दिए। आयुष्मान खुराना के पिता वीरेंद्र खुराना मकान नंबर-1109 सेक्टर-2 पंचकूला में रहते हैं। आयुष्मान और ताहिरा आज सेक्टर-2 में रुके थे और यहीं से वह सीधे तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। उनके सभी दस्तावेजों की कार्रवाई ज्ञान सिंह ने सेक्टर-8 में डाक्यूमेंट सेंटर से पूरी की गई।
विज्ञापन


इसके बाद तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा के समक्ष आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप और सुभाष बिंद्रा और वीना बिंद्रा ने सभी फार्मेलिटी पूरी की। इसके बाद खरीदारी और बेचने वालों की तहसीलदार के साथ फोटो होने के बाद यह कोठी आयुष्मान एवं ताहिरा कश्यप के नाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान खुराना ने यह कोठी बिजनेसमैन सुभाष बिंद्रा और वीना बिंद्रा से खरीदी है। सेक्टर-6 वीवीआईपी सेक्टर है, जहां पर कई बड़े बिजनेसमैन, आईएएस, आईपीएस अधिकारी रहते हैं। आयुष्मान के आने की लोगों को सूचना मिल गई थी, जिससे लोगों की भीड़ लग गई। उनके साथ दो बाउंसर भी थे, जिन्होंने आयुष्मान और ताहिरा को घेर रखा था।

इसके बाद तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा के साथ सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के साथ आयुष्मान ने फोटो करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed