फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   activa tripling, traffic police, cctv for traffic system, panchkula traffic police, panchkula

शोपीस बने CCTV कैमरे, पुलिस अनजान, ट्रिपल राइडिंग जारी

Fri, 06 May 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
activa tripling, traffic police, cctv for traffic system, panchkula traffic police, panchkula
ट्रिपल राइडिंग जारी - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सीसीटीवी कैमरे जरूर लग गए हैं, लेकिन यह महज दिखावा साबित हो रहे हैं। यही कारण है यहां ट्रिपल राइडिंग युवक धड़ल्ले से कर रहे हैं। हालात यह हैं कि पंचकूला के शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में ट्रिपल राइडिंग सामान्य हो चुकी है।
विज्ञापन


बेशक मोटर वाहन अधिनियम के तहत ट्रिपल राइडिंग अपराध है, लेकिन लोगों की इसकी कोई चिंता नहीं है। पंचकूला में बाइक और स्कूटर पर तीन सवारियां सवार नजर आती हैं तो वहीं पंचकूला के गांव को रुख करते ही चार चार सवारियां तक बाइक पर नजर आती हैं।
विज्ञापन


ट्रिपल राइडर इतने शातिर हैं कि जहां पुलिस का खतरा होता है वहां से दूरी बनाकर ही निकल लेते हैं। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक नियमों की जानकारी स्कूल और कालेज स्तर पर दी जाती है। पंचकूला पुलिस के एक अधिकारी का दावा है कि जागरूकता के लिए कैपेन चलाई जाती है। पंचकूला सेक्टर-5, सेक्टर-15, सेक्टर-8 पर तो बिना हेलमेट के बाइक सवार दिखाई दिए तो वहीं मोरनी की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग करते हुए दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोजाना लगाए जाते हैं नाके
पंचकूला पुलिस के डीसीपी अनिल धवन ने कहा कि पंचकूला में बाइक सवारों के लिए नाके लगातार लगाए जाते हैं। सेक्टर-14 और इंडस्ट्रियल एरिया के पास तकरीबन रोजाना नाका लगाया जाता है और उसी तरह चंडीगढ़ से पंचकूूला के इंट्री प्वाइंट पर भी नाके लगाए जाते हैं। अनिल धवन ने कहा कि ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान लगातार किया जाता है, इसके साथ ही गाड़ियों को इंपाउंड भी करते हैं। 

 
रेजीडेंट्स करेंगे इसके लिए जागरूक
पंचकूला सेक्टर-12  रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि पंचकूला में ट्रेफिक नियमों की ज्यादा धज्जियां उड़ती हैं। उन्होंने कहा उनकी एसोसिएशन ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट को लेकर सेक्टर के लोगों को जागरूक करेगी। राकेश अग्रवाल ने कहा कि स्कूलों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए उनकी एसोसिएशन ने एक लेटर भी लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed