{"_id":"656250e656996da0500bf68a","slug":"activa-lost-its-balance-while-overtaking-the-car-friend-under-treatment-died-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-6810-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार को ओवरटेक करने के दौरान एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा, उपचाराधीन दोस्त की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार को ओवरटेक करने के दौरान एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा, उपचाराधीन दोस्त की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रामगढ़ के समीप कार को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक्टिवा सवार दो दोस्त सड़क पर गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह सैनी सुखदर्शनपुर निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर एक्टिवा चालक सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुखदर्शनपुर निवासी सुनीता ने बताया 30 अक्तूबर की देर शाम 7 बजे उनका बेटा गुरमीत सिंह सैनी अपने काम से लौटा था। करीब 7.15 बजे उसका दोस्त सचिन घर आया और उनके बेटे को बुलाकर एक्टिवा से ले गया।
एक्टिवा सचिन चला रहा था और पीछे उसका बेटा बैठा था। रामगढ़ फ्लाईओवर के समीप एक्टिवा चला रहे सचिन ने तेज गति में आगे जा रही कार को ओवरटेक करने के दौरान एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा और एक्टिवा पर सवार सचिन व गुरमीत सड़क गिरकर जख्मी हो गए। गुरमीत के सिर में चोट आने के कारण उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने गुरमीत की हालत गंभीर देखकर उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन उसके परिजन उसे उपचार के लिए सेक्टर-21 के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर करीब एक महीने के उपचार के बाद उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।