कालका / पंचकूला। हरियाणा दलित मोर्चा की ओर से डीसी पंचकूला के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता संदीप नाहर की मौत के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने बताया कि मुंबई के गौरेगांव पश्चिम में 15 फरवरी को फिल्म एमएस धोनी व केसरी में काम करने वाले अभिनेता संदीप नाहर ने जातीय उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सभी परिस्थितियों के बाद भी संदीप नाहर ने अपने मन की बात अपने परिवार के लोगों से नहीं की। अंत में सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही अपने फ्लैट पर फेसबुक के जरिए अपने उत्पीड़न की सारी बातें अपने मित्रों व परिवारजनों से सांझी की और इसके बाद आत्महत्या कर ली। इस मौके पर प्रधान दलबीर सिंह वाल्मीकि, हरिप्रकाश, कर्ण सिंह, जोगिन्द्र, रामप्रसाद, एमसी पंकज सहित अन्य मौजूद रहे।