फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Congress councilor Pankaj arrested for murderous attack on JE

कार्रवाई : जेई पर जानलेवा हमले का आरोपी कांग्रेसी पार्षद पंकज गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Action: Congress councilor Pankaj arrested for murderous attack on JE
पंचकूला। नगर निगम के जेई पर जानलेवा हमला के आरोप में सेक्टर-14 थाना पुलिस ने वार्ड नंबर-6 के कांग्रेसी पार्षद पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद पंकज को शनिवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में वार्ड नंबर-17 के पार्षद अक्षयदीप चौधरी के खिलाफ भी जांच कर रही है। पुलिस ने जेई रोहित सैनी की शिकायत पर पार्षद पंकज, अक्षयदीप चौधरी और अन्य के खिलाफ 25 मार्च को मामला दर्ज किया था। हालांकि अब तक पुलिस को अन्य नामों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस वार्ड नंबर-6 के कुछ लोगों से मिलकर अन्य की शनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

जांच के बाद लगाई धारा-307
25 मार्च को जेई रोहित सैनी की शिकायत पर कांग्रेसी पार्षद पंकज और अक्षयदीप चौधरी के खिलाफ 48, 149, 186, 332, 353, 506 और 427 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच के बाद पार्षद पंकज पर उपरोक्त धाराओं के साथ धारा-307 जोड़कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कांग्रेसी पार्षद पंकज ने जेई रोहित सैनी पर हमला किया और उसे जान से मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

पार्षद की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार कांग्रेस भी इस मामले में आगामी कदम उठाने वाली है। कांग्रेस के नेता दबी जुबान में इस मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पार्षद को अपशब्द और जातिसूचक शब्द भी बोले गए थे। पार्षद पंकज की तरफ से भी मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कांग्रेस से संबंधित होने के चलते उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और कालका के विधायक प्रदीप चौधरी रविवार को सेक्टर-8 में कार्यकर्ताओं संग रणनीति बनाएंगे। इस मामले पर कांग्रेस की तरफ से कुछ तथ्य भी पेश किए जा सकते हैं। संभावना है कि उन लोगों को भी सामने लाया जाएगा, जिनसे जूनियर इंजीनियर रोहित सैनी द्वारा पहले भी अभद्रता और मारपीट की गई है। एक ठेकेदार खुले तौर पर रोहित सैनी के खिलाफ गवाही देने के लिए भी तैयार हैं। उनका भी रोहित सैनी के साथ झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहना हैै पुलिस का
सेक्टर-14 थाना के एसएचओ रामभगत ने बताया कि पार्षद पंकज ने जान से मारने की नीयत से जेई पर हमला किया था। इसलिए उसके खिलाफ धारा 307 एफआईआर में जोड़ी गई है। इसके बाद पंकज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कांग्रेसी पार्षद अक्षयदीप चौधरी के खिलाफ जांच की जा रही है। निगम के कर्मचारियों के बयान लिए जा रहे हैं। अगर उसमें अक्षयदीप की संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed