{"_id":"60fc7a798ebc3e58510f1941","slug":"action-chief-minister-s-flying-squad-raided-at-gusbumps-cafe-manager-and-owner-arrested-team-went-at-10-o-clock-on-the-information-of-giving-hookah-liquor-was-being-given-without-license-panchkula-news-pkl4212314196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : गुसबम्पस कैफे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, मैनेजर और मालिक गिरफ्तार, हुक्का पिलाने की सूचना पर रात 10 बजे गई थी टीम, बिना लाइसेंस पिलाई जा रही थी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई : गुसबम्पस कैफे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, मैनेजर और मालिक गिरफ्तार, हुक्का पिलाने की सूचना पर रात 10 बजे गई थी टीम, बिना लाइसेंस पिलाई जा रही थी शराब
विज्ञापन
पंचकूला। गुसबम्पस कैफे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ पिंजौर थाना पुलिस ने छापा मारा। कैफे मालिक और मैनेजर को नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, दोनों पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बुर्जकोटिया के पास स्थित गुसबम्पस कैफे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम रात 10 बजे पहुंची। कैफे में बिना लाइसेंस के शराब पिलाई जा रही थी। 35 से अधिक युवा मौजूद थे। मैनेजर इमरान से पुलिस ने बार का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं सका। इसके बाद मैनेजर और मालिक त्रिलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
हुक्का बार बंद कराने के दिए निर्देश
पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह की ओर से पुलिस को निर्देश दिया गया है कि शहर में कैफे में नियमों का उल्लंघन कर शराब और हुक्का परोसने वाले बार व कैफे पर कार्रवाई करें। इसी का नतीजा है कि अब तक 45 से ज्यादा कैफे में पुलिस ने निरीक्षण किया है।
पुलिस की ओर से छापा मारा जा रहा है। जहां भी नियमों का उल्लंघन होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। सौरभ सिंह, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला