फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ACP gave instructions to the soldiers - cut invoices of those who violate the rules

एसीपी ने जवानों को दिए निर्देश- नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटें चालान

Sun, 09 May 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
ACP gave instructions to the soldiers - cut invoices of those who violate the rules
पंचकूला। शहर के नाकों की जांच पंचकूला एसीपी विजय कुमार नेहरा ने की। इस दौरान नाकों पर तैनात जवानों को निर्देश दिया कि अगर कोई नियम का उल्लंघन करे तो उसका चालान काटा जाए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में लॉकडाउन लगाया गया है, ताकि इस महामारी को बढ़ने से रोका जा सके। इसके अलावा पंचकूला पुलिस, राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। देर रात 1 बजे एसीपी विजय कुमार ने डीसीपी पंचकूला के निर्देशानुसार जिला पंचकूला के सभी पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अगर कोई नियम का उल्लंघन करे तो उस पर सख्त कार्रवाई करें। पंचकूला एसीपी ने पुलिस कर्मचारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेहत का भी ख्याल रखना जरूरी है। अपने मास्क का सही ढंग से प्रयोग करें। हाथों को सैनिटाइज करके रखें। इसके साथ फेस शील्ड का भी प्रयोग करें। एरिया के मोटरसाइकिल राइडर और पीसीआर भी गश्त जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed