फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Acid thrown on female ASI's car, case registered, accused absconding

महिला एएसआई की कार पर फेंका तेजाब, मामला दर्ज, आरोपी फरार

Sat, 07 May 2022 12:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on female ASI's car, case registered, accused absconding
पंचकूला। अभद्र संदेश भेजने से मना करने पर एक सेल्समैन ने महिला पुलिस अधिकारी की कार पर तेजाब फेंक दिया। इससे पहले भी कार का शीशा तोड़ने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर चुकी है। महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने तेजाब फेंकने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला अधिकारी पंचकूला में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि पांच साल पहले उसकी पहचान सेक्टर-7 स्थित कपड़े की दुकान में काम करने वाले दीपक नाम के सेल्समैन से हुई थी। दोनों की पहचान हो गई और युवक व्हाट्सएप मैसेज करने लगा। इसके बाद युवक ने कपड़े अपनी मां से सिलवाने का आग्रह किया। इसी सिलसिले में युवक उसके घर भी आने-जाने लगा। इसके बाद वह व्हाट्सएप पर अभद्र संदेश करने लगा।
विज्ञापन

महिला पुलिस अधिकारी के अनुसार उन्होंने इस व्यवहार के लिए युवक को डांटकर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। युवक ने दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कहकर माफी मांगी। महिला अधिकारी के अनुसार 2021 से युवक दोबारा व्हाट्सएप पर अभद्र संदेश भेजने लगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत उसकी मां को बुलाकर अश्लील संदेश के बारे में बताया। आरोपी युवक की मां ने माफी मांगकर दोबारा ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद युवक की हरकतें नहीं रुकी। वह नशे में धुत होकर महिला अधिकारी के घर तक चला गया। 10 नवंबर 2021 को आरोपी ने महिला पुलिस अधिकारी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के कुछ दिन तक आरोपी शांत रहा और उसने मैसेज करना बंद कर दिया। अप्रैल माह में आरोपी ने महिला पुलिस अधिकारी की एक महिला दोस्त के फेसबुक पर उसके बारे में अश्लील संदेश भेजा। उसी रात महिला पुलिस अधिकारी के घर के आगे खड़ी कार पर आरोपी ने तेजाब भी फेंका। तेजाब फेंकने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद महिला ने तुरंत आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी परमजीत ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed