{"_id":"69c44a6457ca0ea93305cfb8","slug":"accused-who-jumped-bail-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134526-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेल जंप कर फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेल जंप कर फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था, कोर्ट में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बेल जंप कर फरार चल रहे आरोपी अंकुश उर्फ सुमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर 24 मार्च को काबू किया गया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला अक्टूबर 2022 का है, जब मानव कॉलोनी, सकेतड़ी निवासी सुरजपाल को आरोपियों ने घर से बाहर बुलाकर लाठी-डंडों से हमला किया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और हालत नाजुक होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चालान पेश किया जा चुका है।