{"_id":"69138a2756b726ba0c00de68","slug":"accused-of-copper-pipe-theft-arrested-in-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129389-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में कॉपर पाइप चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में कॉपर पाइप चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-10 पुलिस चौकी टीम ने कॉपर पाइप चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज उर्फ पंकू, पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। चोरी की शिकायत सेक्टर-5 थाना में दर्ज थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को सेक्टर-9, पंचकूला से पकड़ लिया गया। पूछताछ में पंकज ने कबूल किया कि उसने सेक्टर-9 स्थित शोरूम की छत पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट से लगभग 165 फीट कॉपर पाइप चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 किलोग्राम कॉपर पाइप बरामद किया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि पंकज के पास से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल भी मिली है जिसे उसने करीब एक माह पहले सेक्टर-31, चंडीगढ़ से चुराया था। आरोपी के दो अन्य साथी फिलहाल फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।